Home बिहारबिहार में गांधी जयंती के अवसर पर चाइल्ड हेल्प लाइन की हुई शुरुआत

बिहार में गांधी जयंती के अवसर पर चाइल्ड हेल्प लाइन की हुई शुरुआत

by Munna Pathak

पटना: गांधी जयंती के अवसर पर इस बार बिहार पुलिस ने एक ख़ास और बेहतर पहल की शुरुआत की है| राज्य के सभी 1373 थानों में ‘चाइल्ड हेल्प डेस्क’ या ‘चाइल्ड कॉर्नर’ की शुरुआत की गई है| यह खास पहल बिहार पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 8 (5) एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनपीसीसीआर) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही है|सभी थानों में ‘बच्चों की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता’ की भावना के साथ इस डेस्क को स्थापित की गई है| इसका मकसद किसी मामले में या किसी मदद के लिए थाना आने वाले बच्चों को एक भयमुक्त, संवेदनशील एवं मैत्रीपूर्ण स्थान प्रदान करना है, यहां बच्चे बिना किसी संकोच के अपनी बात रख सकेंगे| थानों में स्थापित इन डेस्कों पर प्रदर्शित मानक बोर्ड में बच्चों को चार आश्वासन लिखित रूप से दिए गए हैं|
• बात करें – अपनी समस्या बताएं
• सुने जाएंगे – आपकी बात गोपनीय रहेगी
• मदद मिलेगी – सलाह, मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता
• आप सुरक्षित हैं – हम आपके साथ हैं
लॉक अप से अलग बनाए गए हैं ये डेस्क:
प्रत्येक थाना परिसर में लॉकअप से अलग दिखने वाले स्थान पर बाल-कल्याण पुलिस अधिकारी (सीडब्ल्यूओपी) के नेतृत्व में इस चाइल्ड डेस्क की स्थापना की गई है|यहां लगाए गए फ्लेक्स/साइन बोर्ड पर संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर प्रदर्शित किए गए हैं, सभी संबंधित पदाधिकारी हर समय सक्रिय एवं क्रियाशील रहेंगे| किसी समस्या में पड़े या मदद के लिए आने वाले बच्चों अथवा उनके अभिभावक/परिजनों का कॉल आने पर उसी समय सहायता के लिए समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी|
इस डेस्क की खासियत:
इस चाइल्ड कॉर्नर में सहायता के लिए आने वाली बालिकाओं से संवाद स्थापित करने एवं उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु एक योग्य महिला कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी| यहां प्राप्त होने वाली शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी एवं इन पर कार्रवाई का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा| पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), विशेष अपराध-सह-प्रभारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई एवं अन्य वरीय अधिकारियों के स्तर से उक्त पंजी (रजिस्टर) एवं बाल-कल्याण पुलिस अधिकारी के कार्यों का नियमित अनुश्रवण किया जाएगा|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment