पटना : स्थानीय बांकीपुर विधान सभा उपचुनाव में निर्वाचित सदस्य प्रशांत किशोर ने आज बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के कार्यालय कक्ष में शपथ ग्रहण किया| शपथ ग्रहण के उपरांत अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रशांत किशोर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा जनप्रतिनिधि के रूप में उनके सफल कार्यकाल की कामना की|इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा निर्वाचित प्रत्येक जनप्रतिनिधि की महत्वपूर्ण भूमिका होती है| उन्हें अपने क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं और समस्याओं को सदन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने तथा राज्य के विकास में सकारात्मक योगदान देने का प्रयास करना चाहिए| इस अवसर पर सभा सचिवालय की प्रभारी सचिव सहित वरीय पदाधिकारीगण एवं अन्य गण्यमान कोग उपस्थित थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!