Home बिहारविधान सभा अध्यक्ष ने किया दैनिक दिनचर्या पुस्तक का विमोचन

विधान सभा अध्यक्ष ने किया दैनिक दिनचर्या पुस्तक का विमोचन

by Munna Pathak

पटना : बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में कृषि शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. अभय नाथ सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘दैनिक दिनचर्या’ (हर घर के लिए उपयोगी पुस्तक) का विमोचन किया| इस अवसर पर अध्यक्ष ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक हर घर के दैनिक उपयोग के लिए अत्यंत अनुकरणीय सिद्ध होगी| इसमें जीवनशैली, अनुशासन और दैनिक जीवन से जुड़े ऐसे उपयोगी विषयों को समाहित किया गया है, जो समाज के हर वर्ग के लिए मार्ग-दर्शक साबित होंगे| कार्यक्रम के दौरान बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, पुस्तक के लेखक डॉ. अभय नाथ सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment