रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की| इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो का स्वागत करते हुए सत्र के सफल, गरिमामय और सार्थक संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं| सत्र की शुरुआत करते हुए अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि इन पांच दिनों के दौरान जनहित सर्वोपरि रहना चाहिए| उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से यह सत्र जन कल्याणकारी साबित होगा| इस सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम अनु पूरक बजट पेश किया जाएगा, जिस पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी| कुल पांच दिनों के इस सत्र में से चार कार्य दिवस प्रश्नकाल के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिसमें जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!