Home बिहारबांकीपुर उप चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

बांकीपुर उप चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

by Munna Pathak

पटना : बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ| उप चुनाव में लगभग 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया|इस उप चुनाव के लिए बांकीपुर विधानसभा में कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां लोगों ने अपने-अपने मताधिकार का शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया| जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 8 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 16 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 42 सेक्टर मजिस्ट्रेट बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों के निरंतर भ्रमणशील रहे| सभी मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे जिसके माध्यम से सभी गतिविधियों की लाईव वेबकास्टिंग होती रही|जिला स्तर पर कार्यरत नियंत्रण कक्ष से जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुन्दन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, पुलिस पर्यवेक्षक राकेश अग्रवाल, उप विकास आयुक्त शुभम कुमार पूरी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखते हुये पल-पल की खबर लेते रहे| कहीं से कोई शिकायत मिलने पर सेक्टर एवं जोनल पदाधिकारियों को भेज कर तुरंत उसका समाधान कराया गया|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment