Home मानवाधिकारकेन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

केन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

by Munna Pathak

पटना : केन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पूर्व मध्य रेल, पटना में चिकित्सा निदेशक डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया| यह शिविर मॉडल ब्लड बैंक, जय प्रभा अस्पताल कंकड़बाग पटना के सहयोग से आयोजित किया गया| आयोजित शिविर में अस्पताल के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ सहित कुल 17 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण प्रस्तुत किया| इस अवसर पर चिकित्सा निदेशक डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचा सकती है| उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की तथा कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं|कार्यक्रम के सफल आयोजन में अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मियों एवं मॉडल ब्लड बैंक टीम का योगदान सराहनीय रहा|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment