Home बिहारगया जी में स्टील प्लांट मिल का पत्थर साबित होगा : प्रेम

गया जी में स्टील प्लांट मिल का पत्थर साबित होगा : प्रेम

by Munna Pathak

गया जी : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गया जी में “स्टील प्लांट” की स्थापना हेतु किए गए एमओयू के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति धन्वाद ज्ञापित किया है|उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में उद्योग विभाग और महाशक्ति ग्रुप के बीच 6,000 करोड़ रुपये के निवेश से गया जी जिले में एक बड़े स्टील प्लांट की स्थापना से संबंधित एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) संपन्न हुआ है| यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल गया जी बल्कि पूरे बिहार के आर्थिक परिदृश्य को बदलने का कार्य करेगी|उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार उद्योगों के अनुकूल पारदर्शी नीतियां, बेहतर आधारभूत संरचना और त्वरित प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध करा रही है, जिससे देश-विदेश के बड़े निवेशक बिहार की ओर आकर्षित हो रहे हैं|अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि इस स्टील प्लांट की स्थापना से स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों का सृजन होगा| साथ ही, इससे सहायक एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थ व्यवस्था को अभूत पूर्व मजबूती प्राप्त होगी| अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि यह परियोजना बिहार राज्य के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment