पटना : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि यह भारत का एक प्रमुख केन्द्रीय पुलिस बल है, जिसे आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है|यह बल रियासतों के भीतर बढ़ती राजनीतिक उथल-पुथल और अशांति से निपटने के लिए 27 जुलाई 1939 को क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में अस्तित्व में आया और 28 दिसंबर 1949 को इसे “केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल” का नाम मिला| तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सीआरपीएफ की बहुआयामी भूमिका की कल्पना की और इसे एक नए स्वतंत्र राष्ट्र की उभरती जरूरतों के साथ जोड़ा| रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन (COBRA), VIP सुरक्षा विंग और महिला बटालियन जैसी विशेष इकाइयां सीआरपीएफ के ही अंग हैं|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!