पटना : बिहार विधानसभाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अष्टादस बिहार विधानसभा के तृतीय सत्र के दौरान आज विधानसभा सदस्य कुमार सर्वजीत के ध्यानाकर्षण सूचना पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के जैविक खेती को अपनाने हेतु संकल्प लेने संबंधी वक्तव्य के पश्चात् सदस्यों से अपील की कि प्रधानमंत्री द्वारा 01 जून, 2026 से प्रारंभ किए गए “खेत बचाओ अभियान” में शामिल होने के साथ ही बिहार सरकार द्वारा जैविक तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में अपना योगदान दें| विधानसभा सदस्य सर्वश्री मंजीत कुमार सिंह. माधव आनंद एवं अन्य 13 सदस्यों से प्राप्त गोपालगंज के बंद पड़े सासामुसा चीनी मिल पर गन्ना किसानों एवं कर्मचारियों के बकाया राशि के शीघ्र भुगतान एवं बंद पड़े मिल को पुनः चालू कराने से संबंधित ध्यानाकर्षण सूचना के संबंध मंत्री गन्ना उद्योग संजय कुमार के वक्तव्य के पश्चात अध्यक्ष प्रेम कुमार ने विभागीय मंत्री को निदेश दिया कि इस ध्यानाकर्षण सूचना पर चर्चा के दौरान आए सभी विषयों पर एक सप्ताह के अंदर संबंधित सदस्यों एवं अधिकारियों की बैठक बुलाकर बिंदुवार सभी विषयों का समाधान करें|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!