पटना : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार विधानसभा सत्र के दौरान बिहार विधानसभा परिसर के आसपास घटित घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है| अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है| परंतु विरोध के नाम पर किसी जन प्रतिनिधियों का घेराव करना, उनके साथ अभद्रता करना, सरकारी एवं निजी वाहनों में तोड़फोड़ करना तथा विधायकों के साथ दुर्व्यवहार करना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है| बिहार विधानसभा बिहार के लोकतंत्र का सर्वोच्च विधायी मंच है, जहां जनता द्वारा निर्वाचित जन प्रतिनिधि प्रदेश के विकास, जनहित और नीतिगत विषयों पर विचार-विमर्श करने आते हैं| उन्होंने कहा कि छात्रों एवं युवाओं की समस्याएं महत्वपूर्ण है और उनका सामाधान संवैधानिक एवं लोकतान्त्रिक प्रक्रिया के माध्यम से ही संभव हो सकता है| उन्होंने सभी छात्र संगठनों एवं प्रदर्शनकारियों से संयम, शांति एवं कानून के द्दय्रे में रहकर अपनी बात रखने की अपील की है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!