पटना : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार विधान मंडल के सदस्यों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अनुश्रवण हेतु विकसित PMIS पोर्टल से संबंधित कार्यशाला आयोजित करने के संबंध में विधानसभा स्थित अपने कक्ष में एक उच्च स्तरीय बैठक की|इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बिहार विधान मंडल के सदस्यों को (AI) के विषय में जागरूक करने, विविध क्षेत्रों में (AI) के उपयोग एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अनुश्रवण के लिए विकसित PMIS पोर्टल के उपयोग पर एक कार्यशाला बिहार विधानसभा में आयोजित की जायेगी| इस कार्यशाला का उद्देश्य विधानमंडल के सभी सदस्यों को (AI) की मूल अवधारणाओं से परिचित कराना, विधायी कार्यों, नीति निर्माण एवं जनसेवा में (AI) के उपयोग की जानकारी देने के साथ ही मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अनुश्रवण हेतु विकसित PMIS पोर्टल के उपयोग पर प्रशिक्षित करना है|अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इससे संबंधित पदाधिकारियों सभी तैयारियां शीघ्र पुर्ण करने का निदेश दिया|इस बैठक में योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती एन.विजया लक्ष्मी, संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल.चोंग्थू, सूचना एवं प्रौद्योगिकीविभाग के विशेष सचिव एवं विधानसभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!