Home इधर-उधरवर्ष 2027 से पाठ्यक्रम में जुड़ेगा सड़क सुरक्षा का पाठ : परिवहन सचिव

वर्ष 2027 से पाठ्यक्रम में जुड़ेगा सड़क सुरक्षा का पाठ : परिवहन सचिव

by Munna Pathak

पटना : बिहार में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आमजनों में जागरूकता फैलाने के लिए परिवहन विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है| विभाग ने अब 11वीं और 12वीं क्लास के छात्रों को भी सड़क सुरक्षा का पाठ पुस्तकों के माध्यम से पढ़ाने का फैसला किया है| विभाग ने इस संबंध में सामग्री तैयार कर ली है और मुद्रण का कार्य तेजी किया जा रहा है| वर्ष 2027 से यह नया पाठ्यक्रम लागू हो जाएगा| परिवहन विभाग पूर्व से ही वर्ग तीन से लेकर दसवीं तक के छात्रों को सडक सुरक्षा से सम्बंधित शिक्षा प्रदान कर रही है| इस शिक्षा में पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन,तीव्र स्पीड, गलत लेन एवं नशे में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, दुर्घटना में घायल पीड़ितों को त्वरित मदद करने के साथ ही सड़क संकेतों का सख्ती से पालन करने जैसे महत्वपूर्ण विषय को शामिल किया गया है, जिसे अब उच्च वर्गों में विस्तृत करने का विभाग द्वारा फैसला किया गया है| इस संदर्भ में विभागीय सचिव राज कुमार ने मीडिया को बताया कि सडक दुर्घटनाएं केवल दुर्भाग्य नहीं बल्कि जागरूकता की कमी का परिणाम है| विभाग प्रयासरत है कि बच्चे स्कूल से ही सड़क सुरक्षा के नियमों, ट्रैफिक संकेतों और सुरक्षित ड्राइविंग की आदतों को सीखें| परिवहन सचिव ने कहा कि अगली पीढ़ी जब जागरूक होगी तो राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में निश्चित रूप से कमी आएगी|





Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment