Home इधर-उधरचाय की खेती से सीमांचल के किसान बनेंगे आत्मनिर्भर : विजय

चाय की खेती से सीमांचल के किसान बनेंगे आत्मनिर्भर : विजय

by Munna Pathak

पटना : बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में चाय की खेती को प्रोत्साहित करने एवं किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय किया गया है| राज्य सरकार ने किशनगंज, पूर्णिया एवं कटिहार जिलों में 6.55 करोड़ रूपये की लागत से चाय विकास योजना को स्वीकृति प्रदान किया है| ईस योजना के माध्यम से सीमांचल में कृषि विविधीकरण को नई गति देने के साथ ही किसानों के लिए रोजगार एवं आय के नए संसाधन उपलब्ध होंगे|मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए परंपरागत खेती के साथ-साथ उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है| सीमांचल की जलवायु एवं प्राकृतिक परिस्थितियां चाय की खेती के लिए अत्यंत अनुकूल हैं| सरकार इस क्षेत्र की प्राकृतिक क्षमता का अधिकतम उपयोग कर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है|उन्होंने कहा कि इस योजना से सीमांचल में चाय की खेती का विस्तार होगा, नए किसानों का जुड़ाव बढ़ेगा तथा क्षेत्र में कृषि आधारित उद्यमिता और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा| इससे किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ ही सीमांचल की पहचान देश के उभरते चाय उत्पादक क्षेत्र के रूप में और मजबूत होगी| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं मूल्य संवर्धन को विशेष प्राथमिकता दे रही है| बिहार सरकार उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए किसानों को नई एवं लाभकारी फसलों से जोड़ने का कार्य कर रही है| चाय विकास योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो सीमांचल के कृषि विकास में मील का पत्थर साबित होगा|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment