9
पटना : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के निर्देश पर अग्निशमन सेवा के पदाधिकारियों द्वारा बिहार विधानसभा सचिवालय के मुख्य भवन एवं विस्तारित भवन में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया| इस दौरान अग्निशमन सेवा के अधिकारियों द्वारा अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी| आग लगने की स्थिति में त्वरित व सुरक्षित बचाव के उपायों को लेकर मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने के कारण, उससे बचाव के तरीके तथा प्रारंभिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गयी, साथ ही विभिन्न अग्निशमन उपकरणों का प्रदर्शन भी इस दौरान किया गया|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!