पटना : बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की युवा पैरा एथलीट शर्मीला धनखड़को गोल्ड मेडल जितने पर हार्दिक बधाई दी है| उन्होंने महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो क्र स्वर्ण पदक जीता|वहीं Shooting Para Sport World Cup में 10m Air Pistol Standard (SH1) Event में गोल्ड मेडल जीतने एवं विश्व रिकॉर्ड बनाने पर राहुल शर्मा को हार्दिक बधाई दी है|
वल्लूरी अजय बाबू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर पदक जीता तो वहीं सर्वेश कुशारे ने भी एथलेटिक्स में सिल्वर पदक हासिल किया|
वेटलिफ्टिंग एवं पैरा एथलेटिक्स में क्रमशः बिंदिया रानी देवी एवं शिल्पा के. शायला ने कांस्य पदक हासिल किया| खिलाडियों की इस उपलब्धी से पूरा देश गौरवान्वित है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!