पटना : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेन्स जेवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है| उन्होंने कहा भारत के खेल इतिहास में यह एक अत्यंत गौरवशाली और स्वर्णिम पल के रूप में दर्ज हो गई है| जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत ने दोहरा इतिहास रचते हुए वैश्विक मंच पर देश का परचम लहराया है| देश के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने सीजन के अपने बेहतरीन प्रदर्शन (85.83 मीटर थ्रो) के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया है, वहीं युवा खिलाड़ी यशवीर सिंह ने अपने करियर का उत्कृष्ट प्रदर्शन देते हुए अंतिम प्रयास में 85.41 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर ब्रॉन्ज मेडल देश की झोली में डाला है| यह ऐतिहासिक जीत देश के करोड़ों खेल प्रेमियों और विशेषकर ऊर्जावान युवाओं के लिए असीम गर्व, प्रेरणा और उच्च महत्वाकांक्षा का प्रतीक है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!