रांची: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित 11वीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में झारखंड पुलिस के खिलाडियों और प्रशिक्षकों ने शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया है| सिल्वर मेडल जीतकर पुलिसकर्मियों ने विभाग के साथ-साथ झारखंड राज्य का नाम देशभर में रौशन किया है| इस मेडल को जितने से राज्य के पुलिस खिलाडियों का मनोबल काफी ऊंचा हुआ है| खिलाड़ीओं और प्रशिक्षकों का हौसला अफजायी के लिए न्यू पुलिस लाइन में रांची पुलिस परिवार की ओर से सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो को सम्मानित किया| जिन खिलाड़ियों और प्रशिक्षक ने झारखंड का नाम रौशन किया उनमें हवलदार मनोज कुमार मांझी(जैप-10) तथा रांची जिला बल सअनि अमासी बारला(अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी) के नाम शामिल हैं| सम्मानित किये जाने के दौरान अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!