पटना: बिहार के पेर तैराक शम्स आलम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है| उनका चयन कापान में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले एशियन पैरा गेम्स-2026 के लिए भारतीय दल में हुआ है| वे प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, खास बात यह है कि एशियन पैरा गेम्स के लिए यह उनका लगातार तीसरा चयन है| वे बिहार से लगातार तीन बार इस प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले पहले पैरा तैराक हैं|शम्स आलम का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन रहा है| वर्ष 2018 के इंडियन ओपन पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में उन्होंने चार स्वर्ण पदक जीते थे| वहीं, वर्ष 2016 में कनाडा के गैटिन्यू, क्यूबेक में आयोजित कैन-एम पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया था|
उन्होंने वर्ष 2018 में जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स तथा 2022 में मदीरा, पुर्तगाल में आयोजित वर्ल्ड पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है| खेल के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों को देखते हुए 3 दिसंबर 2021 को भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें ‘बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन विद डिसेबिलिटी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया था| एशियन पैरा गेम्स-2026 के लिए चयन पर शम्स आलम ने बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से खिलाड़ियों को मिल रहा सहयोग और प्रोत्साहन उनके खेल करियर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!