Home बिहारस्कूलों में संचालित होने वाले सभी वाहनों के लिए विशेष पोर्टल विकसित

स्कूलों में संचालित होने वाले सभी वाहनों के लिए विशेष पोर्टल विकसित

by Munna Pathak

पटना: स्कूली बच्चों को सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने एक नई डिजिटल पहल की है| विभाग ने निजी स्कूलों में संचालित होने वाले सभी वाहनों का पूरा डाटाबेस तैयार करने के लिए एक विशेष पोर्टल विकसित किया है| पोर्टल को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है, जिसे वाहन और सारथी पोर्टल से जोड़े जाने के बाद लाइव किया जाएगा| विभाग के अनुसार, पोर्टल शुरू होने के बाद राज्य के सभी निजी स्कूलों को इस पर अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा|स्कूलों को अपने यहां संचालित सभी तरह के वाहन और उसके चालक से संबंधित संपूर्ण विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा| इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है| इसके माध्यम से स्कूली वाहनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग भी संभव हो सकेगी|
पोर्टल पर स्कूल बस, मिनी बस, वैन सहित सभी प्रकार के वाहनों का ब्योरा दर्ज करना होगा| इसके साथ ही वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा, परमिट और अन्य अनिवार्य कागजातों की जानकारी भी अपलोड करनी होगी| विभाग ने बताया कि जैसे ही किसी वाहन के फिटनेस या बीमा की वैधता समाप्त होगी, इसकी सूचना स्वत ही विभाग और संबंधित स्कूल प्रबंधन दोनों को मिल जाएगी, ताकि समय रहते दस्तावेजों का नवीनीकरण कराया जा सके|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment