Home आयोगपटना में एनएचआरसी का दो दिवसीय जन सुनवाई शिविर का होगा आयोजन

पटना में एनएचआरसी का दो दिवसीय जन सुनवाई शिविर का होगा आयोजन

by Munna Pathak

नई दिल्ली/पटना: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा बिहार में कथित मानव अधिकार उल्लंघन के मामलों की सुनवाई के लिए 7-8 अक्टूबर 2026 को स्थानीय ज्ञान भवन में दो दिवसीय ‘जन सुनवाई एवं शिविर बैठक’ आयोजित की जा रही है| पहले दिन, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्यन तथा सदस्य न्यायमूर्ति (डॉ.) बिद्युत रंजन षडंगि और श्रीमती विजया भारती सयानी पूर्ण आयोग की बैठक में शिकायत कर्ताओं और राज्य के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में मामलों की सुनवाई करेंगे|

8 अक्टूबर 2026 को आयोग दो अलग-अलग पीठों में मामलों की सुनवाई करेगा| अध्यक्ष बंधुआ मजदूरी से संबंधित कथित मामलों की सुनवाई करेंगे| इसी दौरान सदस्यों न्यायमूर्ति (डॉ.) बिद्युत रंजन षडंगि और श्रीमती विजया भारती सयानी की एक खंडपीठ अनुपालन से संबंधित मामलों तथा मानव अधिकारों के कथित उल्लंघन से जुड़ी अन्य शिकायतों की सुनवाई करेगी| इसके पश्चात आयोग सिविल सोसाइटी संगठनों, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों और मानव अधिकार संरक्षकों के साथ संवाद करेगा| समापन सत्र में आयोग राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेगा, जिसमें बिहार से संबंधित महत्वपूर्ण मानव अधिकार मुद्दों पर चर्चा की जाएगी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment