Home खेल-खिलाड़ीप्रखंड स्तर आधुनिक खेल परिसरों को किया जा रहा विकसित : श्रेयसी

प्रखंड स्तर आधुनिक खेल परिसरों को किया जा रहा विकसित : श्रेयसी

by Munna Pathak

पटना : बिहार में खेल प्रतिभाओं को प्रखंड स्तर पर ही बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से काम करना शुरू कर दिया है| इसी कड़ी में नई बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड की और से प्रखंड स्तर पर प्रस्तावित आधुनिक खेल अवसंरचना के विकास को लेकर 24 अगस्त 2026 सोमवार को खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया| इस दौरान प्रस्तावित खेल परिसरों में खिलाडियों की जरूरतों के अनुरूप विभिन्न खेल सुविधाओं को विकसित करने का प्रारूप रखा गया|

एक ही परिसर में कई खेलों की सुविधा:
प्रस्तुतीकरण के दौरान प्रस्तावित स्टेडियम एवं खेल परिसरों में विकसित की जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी मंत्री को दी गई| इनमें शूटिंग एरिया, स्विमिंग एरिया, आधुनिक फिटनेस सेंटर (जिम), बहुउद्देशीय खेल मैदान समेत खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और अभ्यास से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं| उद्देश्य यह है कि प्रखंड स्तर पर तैयार होने वाले खेल परिसर खिलाड़ियों के लिए बहु उपयोगी केंद्र के रूप में विकसित हों, जहां उन्हें अलग-अलग खेलों के लिए आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें|
क्रिकेट के साथ अन्य खेलों को भी मिलेगा बढ़ावा:
बैठक में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में क्रिकेट के विकास के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए हैं| अब आवश्यकता है कि अन्य खेलों को भी समान अवसर और बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराई जाए| उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर विकसित किए जाने वाले खेल परिसर केवल मैदान तक सीमित न रहें, बल्कि वहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, अभ्यास और फिटनेस से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं| बेहतर खेल अवसंरचना तैयार होने से ग्रामीण एवं प्रखंड स्तर पर मौजूद प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा| स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं मिलने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता भी कम होगी| मौके पर खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण, खेल विभाग के निदेशक आरिफ अहसन सहित विभाग एवं संबंधित संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment