पटना: खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई| बैठक में विभाग के सचिव दीपक आनंद एवं निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय उपस्थित रहे| बैठक में खेल अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति,खेल क्लबों को खेल उपकरण उपलब्ध कराने,PPP मोड में खेल परिसरों के संचालन तथा राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई| बैठक के दौरान भवन निर्माण विभाग के निगम द्वारा खेल परियोजनाओं के निर्माण में हो रहे विलंब पर माननीय मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई| उन्होंने सभी परियोजनाओं की समय-सीमा निर्धारित कर निर्माण कार्यों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया| साथ ही, निर्धारित अवधि में कार्य पूरा नहीं करने वाले संवेदकों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने एवं आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा|
प्रगति यात्रा से संबंधित परियोजनाओं की हुई गहन समीक्षा:
बैठक में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित खेल परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई| मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा नियमित अनुश्रवण के माध्यम से परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने का निर्देश दिया|
खेल क्लबों को मिलेंगे खेल उपकरण:
जिलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई| इस क्रम में खेल क्लबों को खेल उपकरणों की खरीद के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई किया गया, ताकि पंचायत एवं स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर खेल संसाधन उपलब्ध हो सकें|
राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में तेजी लाने पर जोर:
राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने पर जोर दिया गया| इसके अतिरिक्त, पटना एवं अन्य स्थानों पर उपयुक्त खेल परिसरों को PPP मोड में संचालित करने की संभावनाओं तथा खेल संरचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए विशेषज्ञ परामर्श की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!