Home इधर-उधरफुटबॉल ग्राउंड के प्रस्ताव पर झारखंड हाई कोर्ट ने लगाई रोक

फुटबॉल ग्राउंड के प्रस्ताव पर झारखंड हाई कोर्ट ने लगाई रोक

by Munna Pathak

रांची : झारखंड हाई कोर्ट परिसर में फुटबॉल ग्राउंड बनाए जाने के प्रस्ताव पर झारखंड हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है| फुटबॉल ग्राउंड बनाए जाने के इस प्रस्ताव से हाई कोर्ट के वकील सहमत नहीं थे और इस निर्णय को लेकर वकीलों ने झारखंड हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी| इस याचिका पर 27 जुलाई 2026 सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के बेंच में सुनवाई हुई| सुनवाई के दौरान झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन एडहॉक कमिटी की अध्यक्ष ऋतू कुमार और महासचिव नवीन कुमार समेत अन्य कई वकीलों ने फुटबॉल ग्राउंड बनाए जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कोर्ट से आग्रह किया कि आगे हाई कोर्ट परिसर में खाली भूमि पर फुटबॉल ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव है तो उसकी जगह वकीलों के लिए चेंबर और नए वकीलों को बैठने के लिए जगह बना दी जाए क्योकि अभी जितनी जगह वकीलों के लिए हाई कोर्ट में उपलब्ध है वह पर्याप्त नहीं है| वकीलों के इस दलील को सुनने के बाद अदालत ने फुटबॉल ग्राउंड बनाने के इस प्रस्ताव पर रोक लगाने का आदेश निर्गत कर दिया|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment