Home राजनीतिमंगल पांडे का जीवन राष्ट्र सेवा में सदैव सर्वोपरी रहेगा : प्रेम कुमार

मंगल पांडे का जीवन राष्ट्र सेवा में सदैव सर्वोपरी रहेगा : प्रेम कुमार

by Munna Pathak

पटना : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत एवं महान क्रांतिवीर मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है| उन्होंने कहा कि वे ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध विद्रोह की बिगुल फूंकने वाले पहले क्रांति नायक थे| उनके द्वारा बैरेकपुर छावनी में किया गया साहसिक विद्रोह संपूर्ण देश में क्रांति की चिंगारी सुलगा दी| यही चिंगारी आगे चलकर 1857 के महासंग्राम की लौ बन गई| उन्होंने अंग्रेजों की दासता से मुक्ति के लिए 8 अप्रैल 1857 को हंसते-हंसते फांसी का फंदा अपने गले में डाल लिया परंतु अंग्रेजों के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया| मंगल पांडे का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्र प्रेम की अमर गाथा है, उनका बलिदान राष्ट्र सेवा में सदैव सर्वोपरी रहेगा|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment