Home अपराधलंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर हो शीघ्र निष्पादन : गृह सचिव

लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर हो शीघ्र निष्पादन : गृह सचिव

by Munna Pathak

पटना : गृह विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय से संबंधित विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की| बैठक में पुलिस मुख्यालय, आधुनिकीकरण प्रभाग, प्रोविजनिंग प्रभाग, साइबर प्रभाग, मद्य निषेध एवं स्वापक ब्यूरो, प्रशिक्षण प्रभाग, ईआरएसएस परियोजना, सुरक्षा प्रभाग, विशेष शाखा, सीआईडी प्रभाग, कमजोर वर्ग प्रभाग, रेल पुलिस प्रभाग, यातायात प्रभाग, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस सहित अन्य सम्बंधित प्रशाखाओं के लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई| सम्बंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से लंबित मामलों के प्रतिवेदन गृह सचिव के समक्ष प्रस्तुत किए| समीक्षा के दौरान गृह सचिव ने सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित माम्कों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से निष्पादित करें| संबंधित अधिकारियों को संबोधित करते हुए गृह सचिव ने कहा कि गृह विभाग एवं पुलिस विभग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी लंबित मामलों को समयबद्द निष्पादित किया जाए| इस बैठक में पुलिस महानिदेशक (अभियान) कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम पंकज कुमार दराद, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण एवं एससीआरबी) अहिताभ कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं विशेष निगरानी इकाई (अतिरिक्त प्रभार) सुधांशु कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (आर्थिक अपराध इकाई) अमित कुमार जैन, अपर पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) पारस नाथ, अपर पुलिस महानिदेशक (बीएसएपी) नैयर हसनैन खान, आईजी (मुख्यालय) मनोज कुमार, गृह विभाग के विशेष सचिव क्षत्रनील सिंह, अनिल कुमार चौधरी, संयुक्त सचिव कमल नयन सहित गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय के अन्य पधाधिकारी उपस्थित थे|




Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment