लखनऊ/उत्तर प्रदेश : जनता दल (यू) उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ के चौधरी चरण सिंह सभागार स्थित सहकारिता भवन में संपन्न हुई| बैठक कि अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्षअनूप सिंह पटेल ने की| बैठक में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री एवं जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे| इस बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के अंतर्गत सभी जिलों एवं प्रदेश पदाधिकारियों से संभावित एवं इच्छुक प्रत्याशियों के नाम की समीक्षा हेतु आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया|
साथ ही जिला, विधानसभा एवं बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार और उसकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई| समीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत पार्टी उत्तर प्रदेश में किन-किन विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी, इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी|
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) वर्ष 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती और संगठनात्मक शक्ति के साथ लड़ेगी तथा प्रदेश में बनने वाली अगली सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी|मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने ग्रामीण विकास विभाग के स्तर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में बिहार ने विकास, सुशासन एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं|
उन्होंने कहा कि महिलाओं, बेटियों एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी अनेक योजनएं आज अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं| उन्होंने उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इन जनहितकारी योजनाओं एवं जदयू की विकासवादी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!