Home इधर-उधरगुणवत्तापूर्ण कृषि यंत्र ही कृषि प्रगति का आधार : विजय सिन्हा

गुणवत्तापूर्ण कृषि यंत्र ही कृषि प्रगति का आधार : विजय सिन्हा

by Munna Pathak

राजस्थान/बिहार : बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजस्थान के उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयके फार्म मशीनरी टेस्टिंग सेंटर का भ्रमण किया| इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध आधुनिक परीक्षण सुविधाओं एवं कृषि यंत्रों के परीक्षण की वैज्ञानिक प्रक्रिया का अवलोकन किया| भ्रमण के दौरान मंत्री श्री सिन्हा ने विशेषज्ञों से विभिन्न कृषि यंत्रों के प्रदर्शन, परीक्षण मानकों एवं गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली कीविस्तृत जानकारी ली| उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रीकरण केवल मशीनों कि उपलब्धता तक सिमित नहीं है, बल्कि किसानों तक सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और उच्च कार्यक्षमता वाले कृषि यंत्र पहुंचाना भी उतना ही आवश्यक है| इसके लिए वैज्ञानिक परीक्षण एवं गुणवत्ता प्रमाणन की सुदृढ़ व्यवस्था बेहद आवशयक है| मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य केवल कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि किसानों को विश्वसनीय और उच्च कार्यक्षमता वाले कृषि यंत्र उपलब्ध कराना है| इसके लिए देश के अग्रणी परीक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों के साथ तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण एवं ज्ञान के आदान-प्रदान की संभावनाओं पर भी विचार किये जाने की आवशयकता है|



Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment