Home सामाजिकराज्य के 9 प्रमुख केन्द्रों पर 370 प्रशिक्षणार्थियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

राज्य के 9 प्रमुख केन्द्रों पर 370 प्रशिक्षणार्थियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

by Munna Pathak

पटना : सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पिछड़ा एवं अतिपिछड़ वर्ग कौशल विकास योजना चलाई जा रही है| इस योजना के तहत वर्ष 2018 से अब तक 05 हजार 413 युवाओं ने विभिन्न आधुनिक ट्रेड्स में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त किया है| योजना का उद्देश्य ओबीसी और ईबीसी वर्ग के युवक-युवतियों को रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराना है| प्रशिक्षण कार्यक्रम प्लंबिंग, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर एप्लीकेशन, ब्यूटी कल्चर, फैशन डिजाइनिंग, मशीनरी ऑपरेशन, वेल्डिंग, ड्राइविंग समेत कई उद्योग उन्मुखी ट्रेड्स शामिल है| वर्तमान में राज्य के 9 प्रमुख केन्द्रों में कुल 370 प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है|



Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment