पटना: देश के अलग-अलग राज्यों में रह रहे बिहारियों को एक मंच पर आने और बिहार के विकास के लिए सामूहिक विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से ‘बिहारी स्वाभिमान सम्मलेन’ का दूसरा अध्याय आगामी 04 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा| इसकी जानकारी देने के लिए स्थानीय एक होटल में प्रेस-वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें शुभ सीता फाउंडेशन की संस्थापिका एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता तथा ‘बिहारी स्वाभिमान सम्मलेन’ की संस्थापिका मनोरमा झा ने पत्रकारों को बताया कि नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम “केदार नाथ साहनी ऑडिटोरियम,अजमेरी गेट में होगा”| संवाददाता सम्मेलन में बिहार कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विजय प्रकाश, भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त सहायक महाप्रबंधक उमेश मिश्र, साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सदफ इकबाल और राजनीतिक विश्लेषक (Psephologist) रामबंधु वत्स मौजूद रहे| उन्होंने बताया कि सम्मेलन का पहला संस्करण पिछले साल 14 जून को मुंबई में आयोजित किया गया था|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!