Home मानवाधिकारमधेपुरा जिलाधिकारी करेंगे मिड डे मिल में छिपकली मिलने की जांच : शिक्षा मंत्री

मधेपुरा जिलाधिकारी करेंगे मिड डे मिल में छिपकली मिलने की जांच : शिक्षा मंत्री

by Munna Pathak

मधेपुरा : जिले के गम्हरिया स्थित एक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन (मिड डे मिल) में छिपकली की पूंछ मिलने और कुछ बच्चों के बीमार होने की घटना को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गंभीरता से लेते हुए मधेपुरा के जिलाधिकारी से तत्काल बातचीत कर इस घटना की तत्काल जांच करा कर दोषी पर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया| मंत्री ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी| उन्होंने इस मामले में डीईओ, मिड डे मील के डीपीओ, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, रसोइया, साधनसेवी सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया है| मंत्री श्री तिवारी ने इस मामले में मध्यान्ह भोजन योजना के निदेशक से भी स्पष्टीकरण मांगा है और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं स्वछता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो|



Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment