नई दिल्ली/बिहार : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कलायन मंत्री लाखेंद्र कुमार रौशन ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ.वीरेन्द्र कुमार से मुलाकात कर प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत बिहार के 369 नए एससी/एसटी छात्रावासों के निर्माण का प्रस्ताव सौंपा| उन्होंने इस प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह केन्द्रीय मंत्री से किया, जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने अपनी सहमती दे दी है| मंत्री लखेंद्र कुमार ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि बिहार सरकार की नीति के तहत राज्य के 211 प्रखंड मुख्यालयों में डिग्री कॉलेज स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्लस-टू स्तरीय मॉडल विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं| ऐसे में एसटी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध करने के लिए प्रत्येक प्रखंड में छात्रावास की आवश्यकता महसूस की जा रही है|
उ
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!