Home बिहारकैंसर एवं टीबी से लड़ने में जन-जागरूकता सबसे जरुरी: राज्यपाल

कैंसर एवं टीबी से लड़ने में जन-जागरूकता सबसे जरुरी: राज्यपाल

by Munna Pathak

पटना:कैंसरऔर टीबीगा जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव और इलाज में जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है| लोगों को बीमारी के लक्षण,बचाव,जांच और उपलब्ध इलाज की जानकारी होगी तभी वे समय पर अस्पताल पहुंच सकेंगे|’’-इसकी जानकारी माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने स्थानीय महावीर कैंसर संस्थान,में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 (बिहार एवं झारखंड) द्वारा आयोजित ‘कैंसर एवं टीबी जागरूकता व रोकथाम’ विषयक सेमिनार के उद्घाटन के दौरान कही| उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपना काम तभी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं,जब मरीज समय पर उनके पास पहुंचे|इसके लिए खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सरल भाषा में स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी देना जरूरी है| कोविड-19 महामारी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उस दौरान जागरूकता और प्रभावी संचार ने बीमारी से मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| इसी तरह टीबी और कैंसर के खिलाफ भी व्यापक जन-जागरूकता जरूरी है|
राज्यपाल ने कहा कि टीवी,रेडियो,सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सरल भाषा में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाला हर मरीज सबसे पहले इंसान और भारतवासी है,इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए और हर मरीज की सेवा मानवता के भाव से की जानी चाहिए|उन्होंने बीमार एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताते हुए रोटरी के प्रयासों की सराहना की तथा कैंसर एवं टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के इन प्रयासों को और व्यापक बनाने की अपील की| कार्यक्रम को जिला कैंसर व टीबी जागरूकता एवं रोकथाम समिति के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ.एल.बी.सिंह, महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायन कुणाल तथा रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 के जिला गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग ने भी संबोधित किया| इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम के अध्यक्ष रोटेरियन राजेश अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment