Home आधी-आबादीशिक्षा से वंचित महिलाएं होंगी शिक्षित, उम्र नहीं बनेगी बाधा

शिक्षा से वंचित महिलाएं होंगी शिक्षित, उम्र नहीं बनेगी बाधा

by Munna Pathak

पटना: शिक्षा से वंचित महिलाओं को अपनी अधूरी पढ़ाई को पूरा करने का दूसरा अवसर देने के उद्देश्य से बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस), जीविका, एजुकेट गर्ल्स और प्रथम द्वारा संयुक्त रूप से पहल की जा रही है| इस पहल के माध्यम से जीविका दीदियों को बीबीओएसई के तहत 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है| ज्ञात हो कि बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) पटना , ऐसी शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराता है, जिसके माध्यम से नियमित विद्यालयी शिक्षा पूरी नहीं कर पाने वाले शिक्षार्थियों को अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाने और 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा पूरी करने का अवसर मिलता है| इस बोर्ड की मान्यता अन्य बोर्ड की तरह ही है इसके द्वारा जारी किए गए सर्टिफिकेट गवर्नमेंट जॉब ओर अन्य कार्यों के लिए पूरी तरह मान्य है| इसी व्यवस्था का लाभ जीविका दीदियों तक पहुंचाने के लिए नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है|
इस पहल के तहत जीविका दीदियों के बीच बीबीओएसई में नामांकन एवं परीक्षा के लिए आवेदन करने को लेकर जागरूकता एवं प्रोत्साहन का कार्य किया जा रहा है| विशेष रूप से उन महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो किसी कारणवश अपनी 10वीं या 12वीं की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं| बीबीओएसई के माध्यम से उन्हें अपनी अधूरी शिक्षा पूरी करने का दूसरा अवसर मिल रहा है| परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वे आगे की शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार से जुड़े अवसरों की ओर आगे बढ़ सकेंगी|
जीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है| इसी क्रम में शिक्षा को महिलाओं के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम मानते हुए जीविका दीदियों को अपनी अधूरी शिक्षा पूरी करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है| स्थानीय स्तर पर जीविका की टीम के सहयोग से दीदियों तक इस पहल की जानकारी पहुंचाने और उन्हें नामांकन के लिए प्रेरित करने में सहयोग के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment