झारखंड: गुमला की 11 वर्षीय छात्रा आरोही खंडेलवाल ने अपनी कला प्रतिभा के दम पर कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है| डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला की कक्षा छह की छात्रा आरोही का नाम ‘बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ है| विद्यालय की वंदना सभा में उन्हें विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया|
कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट:
आरोही ने महज 11 वर्ष, 7 माह और 17 दिन की उम्र में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट हासिल की| इसी उपलब्धि के आधार पर उन्हें दुनिया की सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली बच्ची के रूप में रिकॉर्ड में स्थान मिला है|
प्रधानाचार्या ने प्रतिभा की सराहना की:
सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या माधवी पांडेय ने आरोही की प्रतिभा और रचनात्मक सोच की सराहना की|उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में कला और संस्कृति के क्षेत्र में इस स्तर की उपलब्धि हासिल करना उसकी मेहनत, निरंतर अभ्यास और लगन को दर्शाता है| आरोही की उपलब्धि से स्कूल के साथ गुमला जिले को भी नई पहचान मिली है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!