उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय मानव अधिका आयोग ने एक मीडिया में प्रकाशित खबर पर स्वतः संज्ञान लिया है| प्रकाशित खबर में एक 19 वर्षीय युवती के साथ 06 लोगों , जिसमें 03 नाबालिग भी शामिल थे सभी ने मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया| दुष्कर्म से आहत युवती ने घटना के बाद आत्महत्या कर ली| युवती किसी कार्य से एक पशुशाला (गोशाला) में गई थी, जहां सभी आरोपियों ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया|आयोग ने अवलोकन किया कि यदि प्रकाशित खबर सत्य हैं, तो यह मानव अधिकारों के उल्लंघन गंभीर मामला है| इसलिए, आयोग ने उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा जिला अधिकारी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है| आयोग द्वारा मांगी गई रिपोर्ट में जांच की वर्तमान स्थिति तथा मृतका के निकटतम परिजनों को, यदि कोई मुआवजा प्रदान किया गया है, तो उसका विवरण भी शामिल किए जाने को कहा गया है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!