Home झारखंडपुलिस की पहल से पति-पत्नी का विवाद हुआ खत्म

पुलिस की पहल से पति-पत्नी का विवाद हुआ खत्म

by Munna Pathak

झारखंड: राजधानी रांची के चुटिया थाना परिसर में शुक्रवार 25 सितंबर को आयोजित जन-शिकायत कार्यक्रम में पुलिस की संवेदनशील पहल देखने को मिली| कार्यक्रम के दौरान पिछले कई महीनों से अनबन का सामना कर रहे एक पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद को पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर सफलतापूर्वक सुलझा दिया|

मामूली बात से शुरू हुआ था विवाद:
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले कई महीनों मामूली सी बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा था| समय के साथ यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई| समस्या का कोई समाधान न निकलता देख दोनों पक्ष शुक्रवार को चुटिया थाना परिसर में आयोजित जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे|

सिटी डीएसपी ने की मध्यस्थता:
मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सिटी डीएसपी के.वी. रमन ने स्वयं दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर वार्ता की| उन्होंने ध्यानपूर्वक दोनों की समस्याओं, शिकायतों और गलतफहमियों को सुना| तत्पश्चात अधिकारियों ने दोनों पक्षों को रिश्ते के महत्व और आपसी सामंजस्य के फायदे समझाते हुए ठंडे दिमाग से विचार करने की सलाह दी|

आपसी सहमति से हुआ समझौता:
पुलिस अधिकारियों की इस सकारात्मक पहल का असर दोनों पक्षों पर देखने को मिला| पति-पत्नी ने अपने सारे पुराने मतभेदों और शिकायतों को भुलाकर एक-दूसरे को माफ करने का निर्णय लिया| दोनों ने खुशी-खुशी एक साथ रहने और भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद न बढ़ाने का लिखित और मौखिक आश्वासन पुलिस को दिया|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment