Home आध्यात्मिकसबरीमाला मंदिर में असली की जगह मिला नकली मुकुट

सबरीमाला मंदिर में असली की जगह मिला नकली मुकुट

by Munna Pathak

तिरुवनंतपुरम: सबरीमाला मंदिर में एक बार फिर सोने के आभूषण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है| सन्निधानम के स्ट्रॉन्ग रूम में रखा 446 ग्राम का सोने का मुकुट गायब मिला है| सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वहां असली मुकुट की जगह नकली मुकुट रखा मिला यानी किसी ने सिर्फ सोना गायब नहीं किया बल्कि असली गहने को हटाकर उसकी जगह दूसरा मुकुट रख दिया| सूत्रों के मुताबिक मामले का खुलासा तब हुआ जब मंदिर के पवित्र आभूषणों की गिनती और जांच चल रही थी| यह जांच हाईकोर्ट के निर्देश पर जस्टिस के टी शंकरन की अगुवाई में हो रही है|

अब सुरक्षा व्यवस्था से लेकर उस दौरान जिम्मेदार रहे अधिकारियों और कर्मचारियों पर सवाल उठ रहे हैं| यह मुकुट साल 2012 में तमिलनाडु के भक्तों ने सबरीमाला मंदिर में अर्पित किया था| इसे सन्निधानम से आरणमुला के मुख्य स्ट्रॉन्ग रूम में भेजा जाना था, लेकिन मुकुट को ऐसी जगह रखा गया जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नहीं थी| अब जांच में सामने आया है कि स्ट्रॉन्ग रूम में मौजूद मुकुट नकली है| इसी जांच में आरणमुला देवस्वोम के स्ट्रॉन्ग रूम से चार ग्राम की सोने की माला भी गायब मिली है| एक तरफ सोने का मुकुट गायब है और दूसरी तरफ सोने की माला भी नहीं मिल रही, ऐसे में जांच का दायरा बढ़ना तय माना जा रहा है| देवस्वोम बोर्ड ने भी सुरक्षा चूक समेत सभी पहलुओं की जांच की बात कही है| सन्निधानम के स्ट्रॉन्ग रूम में 446 ग्राम का सोने का मुकुट रखा था, जांच के दौरान पता चला कि असली मुकुट वहां नहीं है, उसकी जगह नकली मुकुट रखा है| जांच टीम ने गिनती और सत्यापन के दौरान इस हेराफेरी के अंतर को पकड़ा।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment