पटना: बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार 15 अक्टूबर को स्थानीय ऐतिहासिक गांधी मैदान में श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के अंतर्गत श्री रामलीला महोत्सव एवं रवां वध समारोह समिति द्वारा आयोजित 71वें श्री रामलीला महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया|इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति को भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि रामलीला भारतीय सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और गौरवशाली परंपराओं का जीवंत प्रतीक है|उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय जीवन-मूल्यों, आदर्शों और संस्कारों का प्रतीक है| भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और लोक-कल्याण की प्रेरणा देता है|उन्होंने पुत्र,भाई और राजा के रूप में आदर्श प्रस्तुत करते हुए सदैव कर्तव्य एवं जन-कल्याण को प्राथमिकता दी| विजयादशमी अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती है| रावण वध हमें सिखाता है कि अहंकार और अनैतिकता व्यक्ति के पतन का कारण बनते हैं| हमें अपने भीतर की बुराइयों को दूर कर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए|
उन्होंने कहा कि बिहार की धरती भगवान श्रीराम और माता सीता की स्मृतियों से जुड़ी है| गांधी मैदान में सात दशकों से अधिक समय से आयोजित रामलीला महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है| श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट इस परंपरा के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक संस्कारों से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है| इस अवसर पर विधायक संजय गुप्ता, अध्यक्ष अरुण कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, चेयरमैन कमल नोपानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार नंदन, भाजपा नेत्री अनामिका पासवान, रामलाल खेतान, मनीष मिश्रा, सुजय सौरव, आर.सी. मल्होत्रा, उपाध्यक्ष सुषमा साहू, शिशिर कुमार, डॉ. अजय प्रकाश, गोपाल कृष्ण, महासचिव प्रिंस कुमार, राजू एवं कोषाध्यक्ष डॉ. धनंजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!