Home आध्यात्मिकमुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय कृष्णोत्सव का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय कृष्णोत्सव का उद्घाटन किया

by Munna Pathak

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थानीय वीरचंद पथ स्थित मिलर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय कृष्णोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया| इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय और अधर्म के खिलाफ संघर्ष का रास्ता दिखाया| भगवान श्रीराम ने जहां मर्यादा का संदेश दिया, वहीं भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और उसके खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा दी| आज आवश्यकता है कि हम भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर बिहार और देश को आगे बढ़ाने का काम करें| उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण हमारे लिए भगवान भी हैं और गुरु भी| भगवान श्रीकृष्ण ने न्याय के पक्ष में खड़े होकर पूरी दुनिया को संदेश दिया कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना आवश्यक है| महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं हथियार नहीं उठाने का संकल्प लिया लेकिन धर्म और न्याय के पक्ष में खड़े रहे| उन्होंने अर्जुन का मार्ग दर्शन किया और उन्हें कर्तव्य के रास्ते पर आगे बढ़ाया| भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि नीति के साथ नेतृत्व भी आगे बढ़ना चाहिए|मुख्यमंत्री ने कृष्ण उत्सव के आयोजन के लिए आयोजकों और पूरी टीम को बधाई दी| उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास आगे भी जारी रहना चाहिए| कार्यक्रम से पहले सांसद श्रीमती शांभवी चौधरी और कार्यक्रम के संयोजक सायन कुणाल ने मोमेंटो, अंगवस्त्र और पाग भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment