Home आयोगनाबालिग संग बलात्कार की घटना पर एनएचआरसी सख्त

नाबालिग संग बलात्कार की घटना पर एनएचआरसी सख्त

by Munna Pathak

नई दिल्ली/उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए 04 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 16 वर्षीय नाबालिग एक लड़की के साथ बस में सवार होने के बाद बस चालक और परिचालक द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया| दोनों बलात्कारी ने घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुएदिल्ली के कश्मीरी गेट के बस टर्मिनल पर छोड़ दिया| आयोग का मानना है कि यदि रिपोर्ट सत्य है, तो यह मानव अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित गंभीर मुद्दे को उठाती है| इसलिए आयोग ने दिल्ली और गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्तों तथा मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर मामले पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है| रिपोर्ट में जांच की वर्तमान स्थिति तथा पीड़िता को दिए गए मुआवजे, यदि कोई हो, का विवरण शामिल किए जाने को कहा गया है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment