Home बिहारशिव गोपाल मिश्र ने सचिव का पदभार ग्रहण किया

शिव गोपाल मिश्र ने सचिव का पदभार ग्रहण किया

by Munna Pathak

पटना : बिहार विधान परिषद् के नव नियुक्त सचिव शिव गोपाल मिश्र ने आज बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की, इस दौरान सभापति ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया| मुलाकात के पश्चात श्री मिश्रा ने बिहार विधान परिषद् के सचिव के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया| श्री मिश्रा इससे पहले पश्चिमी चंपारण ज़िले के ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश थे| इस अवसर पर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शिव गोपाल मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं प्रशासनिक दक्षता से परिषद् के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने में सहायता मिलेगी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment