Home आधी-आबादी47 वर्षीय रमाबाई रणवीर ने नंगे पैर दौड़कर जीती ‘अमृत दौड़’ मैराथन

47 वर्षीय रमाबाई रणवीर ने नंगे पैर दौड़कर जीती ‘अमृत दौड़’ मैराथन

by Munna Pathak

महाराष्ट्र : बीड जिले की 47 वर्षीय रमाबाई रणवीर ने अपनी दो बेटियों की पढ़ाई की फीस जुटाने के लिए साधारण साड़ी पहनकर नंगे पैर दौड़ते हुए ‘अमृत दौड़’ मैराथन अपने नाम कर ली| पति की सड़क हादसे में मौत के बाद एक अकादमी में रसोइया का काम कर घर चलाने वाली रमाबाई के पास न स्पोर्ट्स शूज थे और न रनिंग ड्रेस| दौड़ के दौरान चप्पल रुकावट बनी तो उन्होंने उसे हाथ में ले लिया और युवाओं को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल कर 3, हजार की इनामी राशि अपने नाम कर ली| उनकी इस संघर्षपूर्ण जीत और जज्बे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment