Home आधी-आबादीसंगीत शिक्षायतन ने किया नृत्य नाटिका की प्रस्तुति

संगीत शिक्षायतन ने किया नृत्य नाटिका की प्रस्तुति

by Munna Pathak

पटना: संगीत शिक्षायतन के तत्वावधान में रंगवेदिका स्थानीय खेमनीचक में एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया| इस अवसर पर नृत्य नाटिका – “वसुधैव कुटुम्बकम्” भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र ‘सारा विश्व एक परिवार है’ की भावना पर आधारित इस नृत्य नाटिका में कथक, एवं समकालीन नृत्य शैलियों के माध्यम से विश्व-बंधुत्व का संदेश दिया जाएगा| नाटिका का मंचन से कलाकारों ने समता और सौहार्द्य भाव को जागृत किया| नृत्य कलाकार : तान्या शर्मा, पीयूषी मिश्रा, आराध्या श्रीवास्तव, आकृति अवस्थी, ऋषिता कुमारी, अवनी कुमारी, रवि मिश्रा, सनी कुमार, सिद्धि सिंह, जैसमिन जस्सी, सूचित कुमारी ने अपनी अद्भुत प्रतिभा दिखाया| कार्यक्रम में संगीत शिक्षायतन की मुख्य ट्रस्टी कथक नृत्यांगना गुरु यामिनी, संरक्षक डॉ किशोर सिन्हा, विशिष्ट अतिथि मो. नसीम अख्तर, रवि किसान ‘ शिवा ‘ (कवि ), अवधेश झा तथा संस्कार भारती पटना से मंत्री डॉ शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित शहर के कई गणमान्य साहित्यकार, संगीत प्रेमी एवं कला समीक्षक उपस्थित थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment