Home बिहारन्याय मंत्रालय भारत सरकार के प्रशिक्षु पदाधिकारियों संग सभापति ने की बैठक

न्याय मंत्रालय भारत सरकार के प्रशिक्षु पदाधिकारियों संग सभापति ने की बैठक

by Munna Pathak

पटना: बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह की अध्यक्षता में ILDR विधायी विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय,भारत सरकार के प्रशिक्षु पदाधिकारियों एवं विधायी विभाग के पदाधिकारियों के बीच अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक संपन्न हुई| इस बैठक का उद्देश्य प्रतिभागियों को विधायी प्रक्रिया, विधायी प्रारूपण तथा विधाई संस्थाओं के काम-काज का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना है| साथ ही यह बिहार के अनुभव एवं कार्य प्रणाली से सीखने तथा हमारे सक्षम अधिकारियों के साथ ज्ञान का आदान प्रदान करने का अवसर भी प्रदान करता है| इस बैठक में बिहार विधान परिषद् के सचिव शिव गोपाल मिश्र, निदेशक ज्ञान प्रकाश, भारत सरकार के विधायी विभाग में अपर सचिव डॉ. मनोज कुमार, विधान परिषद् नेवा के नोडल ऑफिसर भैरोलाल दास एवं अन्य कई पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment