6
पटना : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा” के अवसर पर कहा कि आज का दिन हमारे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का दिन है| उन्होंने पाटलिपुत्र स्टेशन से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे 1,100 से अधिक श्रद्धालुओं के जत्थे को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है| इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा” केवल एक तीर्थ-यात्रा नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का जीवंत उत्सव है| इस यात्रा का लक्ष्य हमारी नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना और सनातन परंपरा के प्रति गौरव का भाव जागृत करना है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!