Home सामाजिकजनहित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : मंत्री

जनहित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : मंत्री

by Munna Pathak

पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डा. दिली कुमार जायसवाल ने दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) मामलों के निष्पादन में अनियमितता एवं सरकारी आदेशों के अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए तीन तत्कालीन अंचल अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश विभाग को दिया है| जिन अंचलाधिकारियों के ऊपर विभागीय कार्रवाई का आदेश मंत्री के द्वारा दिया गया है उनमें बोधगया के तत्कालीन अंचल अधिकारी शिवशंकर राय पर दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन में गंभीर अनियमितता बरतने, पद के दुरूपयोग, फर्जी तरीके से वादों को अस्वीकृत करने तथा स्पष्टीकरण का संतोष जनक जवाब नहीं देने के आरोप में निलंबित करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है| वहीं बोधगया के ही तत्कालीन अंचल अधिकारी एवं वर्तमान में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी शिवर के पद पर पदस्थापित महेश कुमार के विरुद्ध बीएलटी, पटना द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में स्पष्ट एवं अंतिम निर्णय पारित करने के आरोप में आरोप-पत्र गठित किया गया है | जबकि सासाराम सदर के तत्कालीन अंचल अधिकारी एवं वर्तमान में अंचल अधिकारी थावे (गोपालगंज) सुधीर कुमार ओंकार के विरुद्ध डीसीएलआर, सासाराम द्वारा दाखिल-खारिज अपील वाद में पारित आदेश का अनुपालन नहीं करने के आरोप में आरोप-पत्र गठित किया गया है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment