कुढ़नी/मुझफ्फरपुर: सावन महीने में बाबा धाम जाने वाले कांवरियों एवं आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल इस माध्यम से करने का प्रयास किया गया है| इस उद्देश्य से विभागीय मंत्री श्रीमती रमा निषाद ने 1 अगस्त शनिवार को कुढ़नी प्रखंड के चंद्रहटी पंचायत के समीप भूपनारायण इंटर कॉलेज परिसर में विभागीय प्रदर्शनी शिविर सह कांवरिया विश्राम शिविर का उद्घाटन किया| इस अवसर पर मंत्री रमा निषाद ने कहा कि बिहार सरकार पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है| इसी उद्देश्य से विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है| प्रदर्शनी शिविर के माध्यम से आमजन को छात्रवृत्ति, छात्रावास, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इसका लाभ उठा सके|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!