नवादा: बिहार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है| विभाग भी सभी पंचायतों में विकास कार्यों को तीव्रता से करने के लिए प्रय्स्रत है, ताकि प्रदेश के गांवों का सर्वांगीण विकास बेहतर तरीके से हो सके|मंत्री ने नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत चकवाय पंचायत के बलवापर गांव में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन करते हुए यह बातें कहीं| प्रवेश द्वार का निर्माण पंचायत मुखिया मृत्युंजय कुमार एवं पंचायत सचिव विनोद के सौजन्य से कराया गया है| इस अवसर पर वारिसलीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शकील अहमद तथा वार्ड नंबर-4 की वार्ड सदस्य प्रतिभा कुमारी भी उपस्थित थीं|
मंत्री ने कहा कि यह प्रवेश द्वार गांव की पहचान और गरिमा को बढ़ाएगा, पंचायत स्तर पर ऐसे कार्यों से स्थानीय लोगों में गर्व की भावना जागृत होती है|कार्यक्रम में उप मुखिया राजेश कुमार, सरपंच राजनिती शर्मा, समाजसेवी पंकज महतो और कृष्णा सिंह, पैक्स अध्यक्ष बढ़न रविदास, जदयू के जिलाध्यक्ष राजकिशोर दांगी, प्रखंड अध्यक्ष अजय राय, सोनू मुखिया, निवास मुखिया और सचिन कुमार के साथ ही सैकड़ों की संख्या में सथानीय लोग उपस्थित थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!