6
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के बीसीसीएल बरोरा एरिया कोलयरी में कार्यरत मंटू महतो की मृत्यु सेन्ट्रल हॉस्पिटल धनबाद में ईलाज के दौरान हो गई| मृतक के आश्रित को नियोजन दिलाने की मांग को लेकर 1 अगस्त शनिवार को संयुक्त मोर्चा बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में धरने पर बैठ गया| मोर्चा ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल नियोजन नहीं मिलने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा| मौके पर जे के झा, संतोष गोराई, मंगल हेंब्रम, संजय सिंह, अमरेंद्र कुमार, देवानंद राजभर, मंसूर आलम, गणेश सिंह ,एन डी पांडे के साथ अन्य सम्बंधित लोग उपस्थित थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!