पटना : कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खरीफ मौसम -2026 के तहत धान रोपनी, धान नर्सरी एवंअन्य फसलों की प्रगति कि समीक्षाके दौरान विभागीय अधिकारीयों को तय समय पर सभी आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिए| मंत्री श्री सिन्हा ने राज्य में मानसून की स्थिति का लाभ उठाते हुए सभी किसानों को हर संभव सहयोग देने का निर्देश दिए| मंत्री ने कहा कि धान नर्सरी का कार्य लगभग पूर्ण हो चूका है अब धान रोपनी का कार्य तेजी से करना ही नहीं बल्कि सभी किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि संसाधन उपलब्ध कराना है| मंत्री ने प्रदेश के सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से भ्रमण के दौरान रोपनी कार्यों की निगरानी करें तथा सभी किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!